
👁 12 views Views
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लगा लंबा जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का जबरदस्त सैलाब उमड़ा। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और हालातों को संभाला।
बता दें कि शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी पहुंचे जहां उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से लोगों के पसीने छूट गए।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264






















