
सरस्वती मेडिकल से चंद कदमों की दूरी पर अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर अनवरपुर मार्ग पर कई हजार वर्ग गज में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है जिसमें छोटे बड़े सैकड़ो प्लॉट्स काटे गए हैं जिसका नक्शा दलाल जेब में लिए घूम रहे हैं।
बताते हैं की प्रॉपर्टी डीलर ने कई हजार वर्ग गज भूमि किसान से खरीदी है जिसकी प्लाटिंग की जा रही है। डीलर ने भूमिका लैंड यूज कृषि भूमि से आवास में परिवर्तित कराया है। डीलर ने रेडीमेड वॉल से अवैध कॉलोनी की बाउंड्री कराई है और भूमि को सैकड़ो उपखंडों में बांटा गया है। कॉलोनी में मुख्य मार्ग 25 फुट तथा अन्य मार्ग 20 फुट चौड़े बनाए हैं जिन पर मिट्टी डाली जा रही है। कॉलोनी में मार्गो पर खड़ंजा लगाकर नाली बनाई जाएगी और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। किसान से ही ग्राहक को जमीन का बैनामा कराया जाएगा। भूमि पर बाउंड्री वॉल पर कोई जीएसटी अदा नहीं किया गया है और अवैध खनन करके लाई गई मिट्टी से कॉलोनी में रास्ता बनवाया जा रहा है। कुल मिलाकर अवैध कॉलोनी की खरीद बेच में ब्लैक मनी का इस्तेमाल हो रहा है जो धन शोधन की श्रेणी में आता है। सरकार को इस ओर ध्यान देकर काले धन के निवेश पर कार्रवाई करनी चाहिए।
सूत्र बताते हैं कि अवैध कॉलोनी पर एक हजार रुपए गज की रिश्वत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से तय की गई है।

M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169






















