
क्षय रोग पर सेमिनार ,टी 0बी0 विभाग ने परास्नातक छात्र/ छात्राओं की कराई वाद विवाद प्रतियोगिता
हापुड़ ,सूवि(ehapurnews.com):भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 100 दिवसीय टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रकार से जागरूकता एवम् जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रृंखला में आज जिला सयुक्त चिकित्सालय हापुड़ परिसर सभागार में चिकित्सा अधीक्षक महोदया डॉ0 हेमलता सिंह की अध्यक्षता में क्षय रोग विषय पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल कॉलेजों के परास्नातक विद्यार्थियों के बीच एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रयोग शाला के डॉ प्रयास त्यागी उपस्थित रहे जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि जनपद में प्रति दिन स्कूलों/कॉलेजों इस प्रकार कि जनजागरण गतिविधियां की जा रही हैं जिला संयुक्त चिकित्सालय में क्षय रोग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















