
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र में स्थित गांव ककराना निवासी संजू ठाकुर के घेर में रखे बिटोरों में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय तेज आंधी चल रही थी जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मामला गुरुवार का है जब संजय ठाकुर के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















