
दो गाड़ियों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोग हुए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर नए बाईपास पर बुधवार की शाम सतगुरु ढाबे के पास दो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान ऑटो सवार पति-पत्नी और मासूम बच्चा घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मामला बुधवार की शाम का है जब ऑल्टो कार हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रही थी। कुचेसर रोड चौपला के पास पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में सुरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी रामसुता और पुत्र शौर्य निवासी सैदपुर जिला संभल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी कार में सवार चालक मोहित, पूर्वेंद्र और अमित यादव निवासी ओल्ड राजेंद्र नगर दिल्ली को भी चोट आई है। पुलिस ने घायलों को कुचेसर चोपला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















