
बीएसए ने दो शिक्षकों को किया सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न आरोपों के मामले में बेसिक शिक्षकों को सस्पेंड किया है। जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में कार्यरत दो शिक्षकों को सस्पेंड करने से शिक्षकों में खलबली की स्थिति बनी हुई है।
बीएसए हापुड़ ऋतु तोमर ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय देहरा के प्रधानाध्यापक आस मोहम्मद को मानसिक उत्पीड़न करने, विद्यार्थियों के समक्ष अभद्र टिप्पणी करने वालों की ड्यूटी, संबंधित कार्य में बाधा उत्पन्न करने, विद्यालय के व्हाट्सएप समूह में असत्य संदेश प्रसारित करने समेत अन्य आरोपों के चलते उन्हें सस्पेंड किया है। वही पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हिम्मतनगर धौलाना के निरीक्षण में विभिन्न कमियां पाई गई। हालात सुधारने के लिए नोटिस जारी किया गया लेकिन सुधार नहीं हो सका। ऐसे में स्कूल के प्रधानाध्यापक असलम को सस्पेंड किया है। लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169






















