
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से 85 लाख रुपए की लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ऋषभ कंसल पुत्र अजय कंसल निवासी पक्का बाग हापुड़ है जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि दिसंबर 2025 में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गौतम बुद्धनगर के दादरी के एक व्यापारी गोपाल गोयल के मुनीम अजयपाल से 85 लाख की लूट को अंजाम दिया था। इस लूट ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए थे। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ऋषभ कंसल ने बदमाशों को कई गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध कराई। ऋषभ कंसल बदमाशों के संपर्क में रहा जो लगातार उन्हें सूचना देता रहा। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी ऋषभ कंसल को भी दबोच लिया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






















