
👁 13 views Views
गढ़: दो पक्षों में मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के कस्बा गढ़मुक्तेश्वर के मीरा की रेती में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की जांच जारी है।
मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है। जब गढ़मुक्तेश्वर के मीरा की रेती में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















