
👁 32 views Views
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बस की छत पर बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सफर कब जानलेवा साबित हो जाए? कोई नहीं जानता। इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ में गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो हापुड़ की दिल्ली लखनऊ हाईवे की बताई जा रही है जिसमें बस के ऊपर बैठकर कुछ लोग मौत का सफर करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर फर्राटा भरती इस बस के ऊपर नियमों का उल्लंघन कर यात्रा की जा रही है जिसे राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






















