
लोकदल की मजबूती से एनडीए मजबूत होगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भूतपूर्व सांसद द्वारा लोकदल के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि रालोद जितना मजबूत होगा उतना ही एनडीए मजबूत होगा।
भूतपूर्व सांसद के.सी. त्यागी बुधवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर में आयोजित किसान सम्मान एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितना मजबूत लोकदल होगा एनडीए उत्तर प्रदेश में उतना ही ताकतवर होगा। इसलिए उनका लक्ष्य है कि लोक दल मजबूत करो एनडीए मजबूत अपने आप होगा। रालोद नेता ने एनडीए के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए अच्छा काम कर रहा है इसे और प्रभावशाली बनाने की जरूरत है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















