
धौलाना: जंगल में लगी भीषण आग, सात घंटे की मशक्क्त के बाद पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र स्थित सोमवार की देर रात हसनपुर गांव के एक जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने अपनी चपेट में तीन गांवों को ले लिया। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण राजपाल प्रधान, बृजेश, चीकू, जिमी, मोनू व परवीन सहित कई ग्रामीणों की मदद से करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि आग की घटना से बाबुल और मुकेश सहित कई ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






















