
राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को
हापुड, सूवि(ehapurnews):आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई-2026 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु मंगलवार 28.04.2026 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी बैंक अधिकारियों को बैंक की रिकवरी से संबंधित मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में श्री राजीव गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर केनरा बैंक हापुड, गजेन्द्र सिंह, शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, हापुड़, गजय सिंह, शाखा प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक एवं अन्य समस्त बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















