
80 झुग्गियों व दो फैक्ट्री में लगी आग का मामला: छह घंटे बाद दमकल ने पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में सोमवार की सुबह 80 झुग्गियों व दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग को अग्निशमन विभाग की टीम ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद काबू में कर लिया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि सारा सामान चलकर राख हो गया। घटनास्थल पर आग से निकलने वाला धुआं, जहरीली गैस होने के कारण लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। आग इतनी विकराल थी कि उसकी धुआं कई मील दूर से ही देखा जा सकता था। 9 दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बता दें कि सोमवार की सुबह समय लगभग 08:55 बजे अग्निशमन केंद्र- पिलखुवा पर मोहल्ला अर्जुन नगर में झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए होमगार्ड परीक्षा में लगे अग्निशमन वाहन तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए जिसमें दो वाटर टेन्डर पिलखुवा से एवं दो वाटर टेन्डर हापुड़ से तथा दूर से ही आग की लपटों और धुआं के गुबार के देखते हुए यूपीएसआईडीसी चौकी पर तैनात एफएस यूनिट को भी रवाना किया I घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि आग झुग्गियों में बहुत तेजी से फैल रही थी। मौके पर पहुंची यूनिटों द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए आग को बुझाना आरंभ कियाइ
मुख्य अग्निशमन अधिकारी हापुड़ अजय कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। आग के भयंकर रूप को देखते हुए तत्काल गाजीयाबाद से फायर टेन्डर की मांग की गई व हापुड़ से एक अन्य अग्निशमन वाहन और बुलाया गया। इस प्रकार कुल 9 अग्निशमन वाहनों ने अग्निशमन कार्य किया। विंड डायरेक्शन तेज होने के कारण झुग्गी झोपड़ियों से आग उनसे सटी यूनाइटेड लॉजिस्टिक्स और गायत्री लॉजिस्टिक्स जिनमे कपडे का भंडारण था वो भी आग की चपेट में आ गयीI अग्निशमन यूनिटों को उक्त घटनास्थल पर अत्यधिक धुंआ और तेज विपरित हवा के कारण अग्निशमन कार्य करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा परन्तु अग्निशमन कर्मियों द्वारा अथक प्रयासों से आग के समीप जा कर बुझाना जारी रखा और काबू में करने का प्रयास किया जाता रहा।
लगभग 6 घंटों के अथक प्रयासों और कठिन परिश्रम के पश्चात आग पर काबू पाया गया I स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही I CFO के कुशल नेतृत्व व दिशा-निर्देशन में नौ फायर सर्विस यूनिटों द्वारा लगभग 100-120 झुग्गी झोपड़ियों को और बगल की श्री राम इंटरप्राइज लकड़ी की टाल व zippers प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्री( जिप बनाने का कार्य) व आसपास के घरों को अग्निशमन कर्मियों के अथक परिश्रम के कारण बचा लिया गया I उक्त अग्निकांड में 70-80 झुग्गी झोपड़ी तथा दो इंडस्ट्री यूनाइटेड & गायत्री लॉजिस्टिक्स जल गए I उक्त अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई I
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















