
भाकियू टिकैत का संगठन विस्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्राम बक्सर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजक मंडल महासचिव भवेन्द्र सिसोदिया, मंडल सचिव ललित चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनय बाना एवं शाहरुख प्रधान रहे एवं बैठक का संचालन शेखर चौधरी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हापुड़ जिला अध्यक्ष जीते चौहान के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जीते चौहान एक सच्चे ईमानदार एवं समर्पित संगठन सिपाही हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा सभी ब्लॉकों में पहुंचकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और किसानों की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर विनोद धारीवाल, सूरजवीर सिंह, गौरव चट्ठा, भानु सिद्धू, डॉ. फरहीम तोमर, डॉ. मतलूब, सचिन सिवाल, अखिल चौधरी, सुनील टाइगर, मोहित सिद्धू, आसिफ़, वकिल मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















