
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार के रहने वाले भाई-बहनों ने खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित हुई जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में इंटर स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया जिसमें आयुष वत्स ने अंडर-17 में शॉट पुट में सिल्वर मेडल तो उसकी बहन यशिका वत्स ने अंडर-14 में 100 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड तथा अंडर-14 में 4.20 मीटर जंप करके एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
हापुड़ के प्रीत विहार के ए ब्लॉक के रहने वाले अमित शर्मा मूल रूप से गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव अमराला के रहने वाले हैं जो नौकरी करते हैं। अमित शर्मा व उनकी पत्नी पूजा शर्मा ने बताया कि उनकी 12 साल की बेटी याशिका और 15 साल के बेटे आयुष ने शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष वत्स ने अंडर 17 में शॉट पुट में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया। यह उनका पहला सिल्वर मेडल है जबकि उनकी याशिका अभी तक 22 मेडल जीत चुकी है जो राज्य लेवल तक खेली है। यशिका ने हाल ही में दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। दोनों ही भाई-बहन कोच निशांत सैनी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। परिजनों में बेहद खुशी है। परिजन एडवोकेट ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि यशिका अब मिशन नेशनल पर फोकस किए हुए हैं। वह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर भी कमाल करेगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















