
विधानसभा 2027 के चुनाव में भाजपा की विदाई तयः धर्मेंद्र यादव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा जनपद हापुड़ प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को हापुड़ में दावा किया कि समाजवादी पार्टी का भविष्य सुनहरा है और सपा पीडीए के साथ मिलकर अगले वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। आज उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश में पनप रहे अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई से तंग आ चुकी है और जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है। सपा में ही किसानों, महिलाओं, मजदूर, व्यापारियों का हित सुरक्षित है।
जनपद हापुड़ प्रभारी धर्मेंद्र यादव सोमवार को सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की हापुड़ जनपद में संगठनात्मक शक्ति पर सपा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सपा के जिला व शहर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करें और किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न रह पाए। नागरिकों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर हल कराए।
सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में सपा संगठन की स्थिति पर चर्चा की और कहा कि जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा और उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है।
हापुड़ जनपद पहुंचने पर पिलखुवा के छजरसी टोल प्लाजा पर सपा कार्यकर्ताओं ने हापुड़ प्रभारी का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, संजय यादव, एडवोकेट मोहम्मद बिलाल सैफी सहित जनपद के कोने-कोने से कार्यकर्ता उपस्थित थे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586






















