
मेरठ: ब्रजघाट स्नान करने आया युवक तेज जलधारा में बहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी बृजघाट गंगा घाट पर सोमवार की सुबह मेरठ से स्नान करने आया एक युवक गंगा की तेज जलधारा में बह गया। युवक को बहता देख लोगों में पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के जागृति विहार निवासी अयांश कुमार अपनी मौसी शिवानी के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी पर सोमवार को स्नान करने आया था जैसे ही वह स्नान करने गंगा में गया तो तेज जलधारा में बह गया। अपने आप को डूबता देख युवक ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद श्रद्धालु व स्थानीय लोग उसे बचाने पहुंचे लेकिन तेज बहाव के कारण उसे नहीं बचा सके। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश का अभियान शुरू कराया। गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं लेकिन सफलता अभी हाथ नहीं आई।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






















