
गाय को गौ माता घोषित करो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को गो भक्तों ने उप जिलाधिकारी हापुड़ के दफ्तर पर प्रदर्शन किया और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
गौ सम्मान एवं अभियान के जिला संयोजक अनुराग गोयल ने बताया कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने तथा गौ हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को तहसील मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया गया है।
प्रदर्शनकारी गौ भक्त गले में केसरिया गमछा डाले थे और हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर लिखा था कि गो हत्या का कलंक मिटाना है। गांव गांव से उठी पुकार गौ माता से हो उद्धार।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















