
👁 12 views Views
गढमुक्तेश्वर में भी गौ भक्त सड़क पर उतरे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर सोमवार को गौ भक्त सड़क पर उतर आए और उन्होने प्रदर्शन कर गौ माता को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करने और गौ हत्या प्रतिबंध करने की मांग की।गढमुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया की अगुवाई में ब्रजघाट में गौ सेवा धाम से पैदल यात्रा निकाली गई जिसमे बडी संख्या मे गौ भक्त शामिल हुए।
गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर गढ़मुक्तेश्वर में भी गौ भक्तों ने एक जुट होकर प्रदर्शन किया तथा मांग के समर्थन में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।इस अवसर पर गौ भक्तों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627






















