
स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाएं सड़क पर
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ में स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली उपभोक्ता में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है गत गई दिनों से जारी विरोध सोमवार को भी जारी रहा जबकि सैकड़ो महिलाओं ने आनंद विहार बिजली घर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला एवं बच्चे शामिल थे। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर स्मार्ट मीटर विरोधी नारे लिखे थे।
स्मार्ट मीटर के विरोध में उत्तरी महिलाओं व बच्चों ने आनंद विहार बिजली घर के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया और बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने से उनके घरों का बिजली बिल अधिक आ रहा है और मीटर तेज गति से चल रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि उनके घरों से स्मार्ट मीटर उतार कर पुराने मीटर लगाए जाए।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















