
👁 1 views Views
भैंस चोर निकला नशे का सौदागर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्ता ईरान लिया जिसके कब्जे से 506 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी थाना सिम्भावली के गांव पीर नगर का 40 वर्षीय अनीस उर्फ बबलू है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने करीब डेढ़ माह पूर्व थाना बाबूगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नली हुसैनपुर में भैंस चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर व अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़, गौतमबुद्धनगर व मेरठ में लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























