
जन आक्रोश महिला पदयात्रा में भाजपा नेत्रियों ने विपक्ष को कोसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस व समाजवादी पार्टी महागठबंधन द्वारा महिला आरक्षण बिल को गिराने के विरोध में रविवार को हापुड़ में भाजपा के प्रति समर्पित महिलाओं ने नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली और विपक्षी महागठबंधन को महिला विरोधी बताया।
भाजपा की जिला संयोजिका डॉक्टर पायल गुप्ता, रेखा नागर, माधवी रुड़कीवाल, शिल्पी गर्ग, मंजू कंसल, अलका निम सहित भाजपा के संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा का झंडा बैनर तथा तख्तियां लिए हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित सिटी प्लाजा के निकट एकत्र हुए। तख्तियों पर महिला का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लिखे थे। भाजपा जिला संयोजिका ने कहा कि लोकसभा व राज्यसभा में महिलाओं के 33% आरक्षण वाले बिल को गिराना विपक्षी दलों की महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।
जन आक्रोश महिला पदयात्रा रेलवे रोड से शुरू हुई और यात्रा में शामिल महिला विपक्षी दलों को कोसते हुए चल रही थी। हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा समाप्त हुई, जहां सभी ने प्रतिमा पर माल्यर्पण कर डॉक्टर मुखर्जी को याद किया, साथी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























