
👁 9 views Views
बुलेरो पिकअप से साइलेंसर चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के सर्वोदय कॉलोनी से चोरों ने शनिवार की तड़के करीब 4:30 बजे मोहल्ले में खड़ी एक पिकअप का साइलेंसर चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला 25 अप्रैल की तड़के करीब 4:30 बजे का है जब कार में सवार होकर आए कुछ संदिग्धों ने प्रदीप के पिकअप से साइलेंसर निकाल लिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























