
इंटर व हाईस्कूल के जिला टॉपर छात्रों का कांग्रेस नेता ने किया अभिनंदन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा में हापुड जनपद के टापर विद्यार्थियो का उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब ने अभिनंदन किया। उन्होंने इसे जनपद के लिए गर्व का विषय बताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंटरमीडिएट के जनपद हापुड़ के पोपाई गांव निवासी किसान अफजाल अहमद की पुत्री जमारूद जो जनपद मेरठ के अलफलाह इंटर कॉलेज किठौर में पढ़ती थी उसने इंटरमीडिएट में 91.6 प्रतिशत नंबर प्राप्त कर मेरठ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त हापुड़ जनपद का नाम रोशन किया , पूर्व प्रदेश सचिव डॉ शोएब होनहार छात्र जमारुद्र के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने जमारुद को माला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही उनके पिता अफजाल एवं परिवारजनों को कांग्रेस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में हाईस्कूल की सरूरपुर गांव निवासी सोफिया जो अलफलाह इंटर कॉलेज की छात्रा थी उसने 89.6 नंबर प्राप्त कर मेरठ जिले में नवे स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया छात्रा सोफिया की आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ शोएब ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों ने गांव में रहकर आत्मविश्वास, परिश्रम और लगन से जिला टॉप किया है, जो पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा का सम्मान करती है तथा जल्द ही सभी बोर्डों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप-10 विद्यार्थियों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज प्रिंसिपल नुसरत सेट को दिया
इस अवसर पर कांग्रेस नेता हैदर चौधरी ,तनवीर चौधरी ,पिंटू डॉ मुन्ने, रिजवान आदि उपस्थित रहे
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























