
नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रवक्ता पर हमला, कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी शनिवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने बताया कि संगठन के जिला प्रवक्ता संजय यादव के छोटे भाई संजीव यादव पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिनके गले पर वार किया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में यह घटना 20 अप्रैल की रात्रि में हुई जिससे दबंगों के होंसले बुलंद हैं। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसी के साथ संगठन ने आरोप लगाया कि गढ़मुक्तेश्वर में अवैध खनन के डंपरों ने गांव बलवापुर में हाईवे पर एक गौ माता को 30-40 मीटर तक घसीटा। यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में पुलिस-प्रशासन उचित कार्रवाई करें।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























