
👁 23 views Views
गेंहू की फसल की क्रॉप कटिंग कर उत्पादन का किया वैज्ञानिक आंकलन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव इमटोरी में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान अधिकारी मौजूद रहे। क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल की औसत उपज और उत्पादन का वैज्ञानिक आंकलन किया गया।
आपको बता दें कि गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग की गई। कृषि विभाग द्वारा वास्तविक पैदावार का आंकलन करने का प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन का अनुमान लगाने के उद्देश्य से क्रॉप कटिंग की गई। क्रॉप कटिंग के दौरान खेत के एक निश्चित हिस्से से गेहूं की फसल काटी गई और उसका वजन किया गया। इस प्रक्रिया से पूरे खेत की औसत उपज का सटीक आंकलन किया जा सकता है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131






















