
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र को पूर्वी क्षेत्र से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे पहले सीधा हाई स्पीड कॉरिडोर है जिसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा है जो मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक, कृषि एवं लॉजिस्टिक्स विकास को नई गति प्रदान करेगा। एक्सप्रेसवे परियोजना में सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा, ई वाहन चार्जिंग, वे-साइट सुविधाओं एवं आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायु सेवा हेतु लैंडिंग व टेक ऑफ हेतु हवाई पट्टियों जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
गंगा एक्सप्रेसवे की खूबियाः
गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेवा के लिए 3.2 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप विकसित की गई है। माह मई 2025 में एयर स्ट्रिप डे एवं नाइट लैंडिंग व टेक ऑफ का सफल परीक्षण हो चुका है। डब्लूएसए में फ्यूल स्टेशन, ईवी चार्जिंग स्टेशन एवं जन सुविधाएं शामिल हैं। यात्रियों के लिए 9 वे साइड अमेनिटी (डब्लूएसए) विकसित की जा रही है। सिक्स लेन प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेसवे 8 लेन विस्तारणीय है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























