
हापुड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम का 70 प्रतिशत काम पूरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश को जल्दी ही 5 नए स्पोटर्स स्टेडियम मिलने जा रहे हैं, जिनमें हापुड़ भी शामिल है। हापुड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
प्रदेश को जल्द ही 5 नए स्पोर्ट्स स्टेडियम मिलने जा रहे हैं, इससे खिलाड़ियों को अपने ही जिलों में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रदेश के 71 जिलों में इस समय 84 स्पोर्ट्स स्टेडियम चल रहे हैं। जबकि 5 नए स्टेडियम बन रहे हैं। इसके तहत गाजीपुर, चंदौली, संभल और शामली में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। गाजीपुर में स्टेडियम का काम लगभग 99.9% पूरा हो चुका है। हापुड़ में स्टेडियम का निर्माण करीब 70% पूरा हो चुका है, जबकि संभल में 26% काम पूरा हुआ है। शामली में अभी काम शुरू हुआ है। चंदौली में स्टेडियम निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। गाजीपुर को छोड़कर बाकी चार जिलों में स्टेडियम निर्माण को 2025-26 में स्वीकृति मिली है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























