
👁 31 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नेता एकलव्य सिंह सहारा ने जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी, हापुड़ से मुलाकात की। जनपद के किसानों द्वारा एक ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी को सौंपा गया, जिसमें किसानों पर डाले जा रहे अनावश्यक दबाव तथा उर्वरकों/कीटनाशकों की जबरन बिक्री जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए।
किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- इस प्रकार की गतिविधियों की पुनः निष्पक्ष एवं तत्काल जांच कराई जाए
- दोषी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
- किसानों को केवल आवश्यक और उचित उत्पाद ही उपलब्ध कराए जाएं
- जिले में खाद एवं डीएपी (DAP) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
- उत्कल कंपनी द्वारा किसानों का शेष भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए
किसान नेता एकलव्य सिंह सहारा ने बताया कि दोनों अधिकारियों के साथ किसानों की विस्तृत वार्ता हुई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश जारी किए।
वहीं, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह किसानों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार वार्ता जारी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले दिनों किसानों का लगभग 15 लाख रुपये का भुगतान उत्कल कंपनी द्वारा कराया गया है, तथा शेष मामलों को लेकर भी वार्ता आगे बढ़ रही है।
इस दौरान शाहरुख प्रधान, शेखर चौधरी (पूर्व सभासद), मनिंदर मसंद, भानु सिद्धू, सूरजवीर सिंह, विनोद धारीवाल, डॉ. फ़रीम तोमर, राजा तेवतिया, आसिफ़, धर्मेंद्र चट्ठा, सुनील टाइगर आदि उपस्थित रहे।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























