
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने किडनैप हुए युवक को सकुशल बरामद कर महिला समेत छह किडनेपरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से गढ़ पुलिस व स्वाट टीम ने फिरौती के रूप में वसूले गए 7.50 लाख रुपए, अवैध असलहा, घटना में इस्तेमाल एक बलेनो गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सलमान और मसूद द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से 25 लाख रुपए की रंगदारी के लिए युवक का अपहरण किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:
1. मौहम्मद सलमान पुत्र साजिद निवासी हमदर्द नगर डी थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ ।
2. मसूद अहमद पुत्र मसकूर अहमद निवासी मौहल्ला खीरखानी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर हाल पता सूतमील चौराहा थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ।
3. आकाश पुत्र विनोद कुमार निवासी मौहल्ला जीप अड्डा रामपुर बैजू कस्बा व थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज हाल निवासी म0न0 18/12 प्रीत विहार निकट रेलवे स्टेशन दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर ।
4. राहुल त्यागी पुत्र जनेश्वर त्यागी निवासी पतलानिवाडी थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद, हाल निवासी सूतमील चौराहा थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ।
5. नीरज कुमार पुत्र रूपचन्द सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर थाना नहटोर जिला बिजनौर हाल निवासी ग्राम देवला थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर ।
6. शिखा त्यागी उर्फ जूली पत्नी राहुल त्यागी निवासी पतलानिवाडी थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद, हाल निवासी सूतमील चौराहा थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ ।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने गुरुवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि मामला 17 अप्रैल का है जब जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला अलीपुर चौपला निवासी फाजिल हयात पुत्र शरीफ देवबंद से वापस अपने घर गजरौला जा रहा था कि रास्ते में गढ़ में स्थित अल्लाहबक्शपुर टोल से आरोपियों ने पीड़ित फाजिल का पीछा किया और गजरौला चौपला के पास सलमान और मसूद ने अपने दोस्त आकाश, राहुल त्यागी, नीरज कुमार के साथ मिलकर फाजिल का अपहरण कर लिया और अपने साथ अलीगढ़ ले गए जहां राहुल त्यागी और उसकी पत्नी शिखा त्यागी के घर में किडनैप हुए युवक और अन्य किडनैपर रुके। आरोपियों ने योजना बनाकर युवक के परिजनों से 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बदमाशों के बताए ठिकाने पर लाखों रुपए पहुंचा दिए। इसी बीच पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बुनती रही जिसमें सभी आरोपी पकड़ लिए गए। पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने अपहरत हुए युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही फिरौती के रूप में वसूले गए साढे सात लाख रुपये, अवैध असलहा, बलेनो कार बरामद की है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























