
किसानों ने डीएम को समस्याओ से अवगत कराया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को हापुड़ जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा से मिला और उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।किसानो ने बताया कि
1.हापुड़ जिले में कोऑपरेटिव सोसाइटी में 15-04-2026 को गेहूं खरीद की तोल चालू हुई बक्सर सोसाइटी में 603 कुंतल की टोल हो चुकी है लेकिन ओला हुआ गेहूं आज तक नहीं गया, जिसके कारण तोल नहीं चल रही है।
2.यह हाल अन्य सोसाइटियों का भी है जैसे हरोड़ा, जखेड़ा, पोपाई, गोहरा आदि।
3.दिनांक 21-4-2026 से समस्त किसानों का पंजीकरण एसडीएम द्वारा सत्यापित मांगा जा रहा है, जो सत्यापन होने में समय लग रहा है जिससे किसानों को परेशानी आ रही है पहले सत्यापन की व्यवस्था नहीं थी।
4.कोऑपरेटिव से केसीसी का ब्याज 3% जमा होता था लेकिन 2 साल से 7% जमा हो रहा है लेकिन मुजफ्फरनगर जिले में व बिजनौर जिले में 3% ब्याज दर पर ही जमा की व्यवस्था है हापुड़ जिले में भी यही व्यवस्था शुरू की जाए।
इस अवसर पर किसान कटार सिंह, सागर सिंह, अशोक राणा, सुनील बिधूड़ी, राजवीर भाटी, राधेलाल त्यागी आदि उपस्थित थे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























