
सात मई से स्वगणना, पोर्टल पर जिलों की मैपिंग पूरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनगणना 2027 के लिए प्रदेश में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। सात मई से 21 मई तक लोगों को स्वगणना की सुविधा मिलेगी।
इसके बाद 22 मई से 20 जून के बीच पहले चरण में घरों की गणना व सीमांकन के लिए करीब 5.27 लाख प्रगणक और सुपरवाइजर फील्ड में उतरेंगे। इससे पहले एचएलबीसी (हाउस लिस्टिंग ब्लाक क्रिएटर) पोर्टल पर जिलों की मैपिंग पूरी होने वाली है। इस पोर्टल के जरिये घर-घर की गणना के लिए मकानों के डिजिटल ब्लाक बनाए जा रहे हैं, उनकी सीमाएं तय की जा रही हैं और नक्शे तैयार किए जा रहे हैं। शेष मैपिंग कार्य अगले दो दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर जनगणना की निगरानी के लिए जनगणना प्रबंधन और निगरानी (सीएमएमएस)। पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने स्वगणना को बढ़ावा देने, जिलों में वाट्सएप समूह बनाकर समस्याओं का तुरंत समाधान करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण, फील्ड विजिट और बैठकों की जानकारी सार्वजनिक करने और हैशटैग के उपयोग की भी बात कही। जिला जनगणना सेल को एनआइसी और डीईएसटीओ के साथ मिलकर कंट्रोल रूम के रूप में सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में स्वगणना बढ़ाने और कम भागीदारी वाले क्षेत्रों में हेल्पलाइन शुरू करने के लिए कहा गया है। निदेशक जनगणना शीतल वर्मा के अनुसार, 31 जिलों में मैपिंग का काम पूरा हो चुका है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























