
खाली प्लॉट में रखे प्लास्टिक के पाइप में लगी भयंकर आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में पशु चिकित्सालय के पीछे खाली प्लॉट में रखे प्लास्टिक के पाइप में भयंकर आग लग गई। भीषण आग को देख लोगों के होश उड़ गए। काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। आग की लपटे देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया जिन्होंने तुरंत दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि कस्बा धौलाना में स्थित खाली प्लॉट में प्लास्टिक के पाइप रखे थे जिनमें किन्हीं कारण गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग के विकराल रूप को देख लोगों के होश उड़ गए। क्षेत्र वासियों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























