
👁 7 views Views
घर में घुसकर मारपीट के दौरान महिला समेत तीन घायल, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर मतनोरा में दो लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से महिला समेत तीन लोगों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव फतेहपुर मतनौरा निवासी विनय ने बताया कि गांव के ही संदीप और कुलदीप लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके छोटे भाई के लड़के, उसकी मम्मी और पीड़ित के पुत्र तनिष्क के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























