
बी.एन. टाइगर्स क्रिकेट टीम ने टी.बी. के प्रति किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार द्वारा संचालित टी.बी. मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का जनपद हापुड़ में जिला अधिकारी कविता मीणा के कुशल निर्देशन एवम् मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व मे सौ दिवसीय टी 0बी0 स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन 24 मार्च से लगातार चल रहा है। इसी कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए जनपद की क्रिकेट टीम बी 0 एन टाइगर्स एवम् हापुड़ सुपर किंग्स के बीच एक मैत्री मैच खेला गया। इस अवसर पर बी 0 एन0 टाइगर्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने टी 0बी0 के प्रतीक चिन्ह छपी एवम् टी 0बी0 हारेगा देश जीतेगा स्लोगन लिखी जर्सी पहनकर मैच खेला।
मैच के उपरांत जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिन से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर बी 0 एन0 टाइगर्स क्रिकेट टीम के कप्तान हरीश चन्द उप कप्तान सुशील कुमार कुलदीप शोएब अख्तर विनीत त्यागी विकेट कीपर अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























