
बाबूगढ़ः ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में बुधवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ पम्प के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। आग का विकराल रुप देख लोगों में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विभाग के कर्मचारियों व नगर पंचायत कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। जिसके कारण नगर पंचायत की कुछ समय के लिए विद्युत सप्लाई बंद रही। विद्युत विभाग कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर को ठीक किया तथा बिजली चालू करवाई। जिसके बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























