
👁 26 views Views
शादी में लहराया तमंचा,पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):शादी समारोह में तमंचा लहराना और फिर वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल करना महंगा पड़ गया।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी समारोह में तमंचा लहराने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सम्बन्धित अभियुक्त को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी गांव कोटा हरनाथपुर का बिट्टू है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























