
निर्वाचक नामावली का दस जून को अंतिम प्रकाशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली का राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समन सारिणी में बदलाव किया गया है। अब दस जून को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाताओं का डुप्लीकेशन एवं कंप्यूटरीकरण की कार्यवाही की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली के नहत 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं का डुप्लीकेशन एवं कंप्यूटीकरण की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद 29 मई से मतदाता सूची का कंप्यूटरीकरण और मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउन लोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि का कार्य 9 जून तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले 22 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाना था।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























