
जनपद हापुड़ को विकास की ओर ले जाना ही लक्ष्य हैः नवनियुक्त जिलाधिकारी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा ने मंगलवार की अपराह्न हापुड़ जनपद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यान्वित करना और उसका लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है तथा जनपद हापुड़ का विकास और तेजी के साथ हो इसके लिए सबकों मिलकर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, जनता व मीडिया कर्मी से लगातार सम्पर्क बनाना और नागरिकों की समस्याओ का समाधान करना ही उनका लक्ष्य है। जनपद हापुड़ में हर क्षेत्र में बेहतर काम काज चल रहा है और उनका यह प्रयास रहेगा की नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का हल किया जाए और जनपद हापुड़ को विकास की ओर ले जाया जाए।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























