
👁 5 views Views
गढ़: अज्ञात कारणों से जंगल में सरकण्डों में आग लगने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। नगर के रेलवे रोड के बराबर में स्थित जंगल में खेत में खड़े सैंटों (मूढ़ा बनाने का कच्चा माल) में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नगर निवासी गंगाशरन ने बताया कि वह मूढ़े बनाते हैं। सोमवार की दोपहर बाद अचानक सैंटों में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जानकारी दी। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही वह भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए, जहां दमकल विभाग और आसपास के लोगों के साथ मिलकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये कीमत का सैंटा जल गया था।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























