
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित अयोध्यापुरी चौकी के पास हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने शनिवार को अभियान चलाया। पुलिस बल, जेसीबी के साथ क्षेत्र में उतरी नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क पर डाले गए स्लैब को भी जेसीबी मशीन ने तोड़ दिया। लोगों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर नाराजगी ज़ाहिर की जिनकी जमकर कहासुनी हुई।
राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम और पुलिस बल के साथ अयोध्यापुरी चौकी के समीप पहुंचे जहां उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई गई स्लैब, रैंप को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों की नगर पालिका के अधिकारियों के साथ कहासुनी हुई।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012

























