
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर वेयरहॉउस के बाहर धरना प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रिलायंस रोड पर शनिवार को एक वेयरहाउस में कार्यरत कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और वेतन बढ़ोतरी की मांग की। सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
रिलायंस रोड पर एक वेयरहाउस है जहां पर तैनात कर्मियों ने शनिवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। युवतियां, महिलाएं भी वेयरहाउस के गेट के बाहर धरने पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि एक शिफ्ट में लगभग 500 कर्मी कार्य करते हैं। दो शिफ्ट में तैनात करीब 1,000 लोगों ने इस दौरान जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























