
👁 37 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 अप्रैल को नाबालिग लड़की का विवाह होना था। इससे पहले एक स्वजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। इसके बाद विवाह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटी का विवाह तय किया था। 25 अप्रैल को बारात आनी थी। कार्ड वितरण समेत तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। इसी बीच नाबालिक के स्वजन ने गढ़ पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मामले में बेटी के पिता से वार्ता की गई तो उसने बताया कि बेटी नाबालिग है उसके बाद पुलिस ने विवाह टलवा दिया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























