
👁 40 views Views
अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल पहुंची जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिला विद्यालय निरीक्षक शुक्रवार को अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल पहुंची और उन्होंने जाकर स्कूल में दस्तावेजों को खंगाला और स्कूल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि उस दौरान कुछ अभिभावक भी मिले जिनसे जिला विद्यालय निरीक्षक ने बातचीत की।
जानकारी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पूठिया शुक्रवार को पिलखुवा के डूहरी में स्थित अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल पहुंची और उन्होंने अभिभावकों को तथा विद्यालय के स्टाफ, प्रबंधक से बातचीत की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























