
👁 29 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका के सामने स्थित ठेके से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अवैध रूप से शराब की बिक्री होती दिख रही है। यह वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है जो बंदी के दिन की है। वीडियो वायरल होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
शराब की बिक्री चोरी छिपे की जा रही है जो कि नियमों का उल्लंघन है। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























