
होमगार्ड विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 16 जून से आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर के 52 पदों तथा ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों (कुल रिक्त 295 पद) पर भर्ती होगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन 16 जून से किया जा सकेगा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया।
आयोग के अनुसार होमगार्ड मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर पर भर्ती के लिए 16 जून से आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा किया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है। शुल्क समायोजन, आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























