
👁 100 views Views
मुनादी कराकर हिस्ट्रीशीटर को छह माह के लिए किया जिलाबदर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इस्तेकार उर्फ इस्ते निवासी बझेड़ा कलां को छह माह के लिए जिला बदर किया है। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है और हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। इस दौरान पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराकर आसपास मौजूद ग्रामीणों को अवगत कराया कि हिस्ट्रीशीटर इस्ते को छह माह के लिए जिला बदर किया जाता है। यदि वह जनपद की सीमा में पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012

























