
बाबूगढ़: सब्जियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सब्जियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इस दौरान सब्जियां सड़क पर बिखर गई। यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने वाहन चालक का हाल जाना और उसका उपचार कराया। गनीमत रही किसी को इस दौरान ज्यादा चोट नहीं आई।
मामला मंगलवार की रात का बताया जा रहा है जब एक ट्रक सब्जी लेकर गढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चालक चोटिल हो गया। सब्जियां हाईवे पर बिखर गई। पुलिस ने मोर्चा संभाला व व्यवस्था को दुरुस्त कराया और चालक का उपचार कराया।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012

























