
👁 24 views Views
दो भाइयों के विवाद में ईंट फेंकने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की टंकी वाली गली के रहने वाले दो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। एक भाई ने दूसरे पर ईंट से हमला किया जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आसपास मौजूद लोग दोनों को समझाने आए लेकिन इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ और पत्थराव भी हुआ।
मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है जब टंकी वाली गली में रहने वाले दो भाइयों में आपसी विवाद के दौरान मारपीट हुई जिसके बाद एक भाई ने फेंकने के लिए ईंट तक उठा ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096


























