
10 करोड़ की लागत से तीन मार्गों के किनारे लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। हापुड़ की नगर पालिका क्षेत्र के तीन मुख्य मार्गों के दोनों तरफ साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी। यह इंटरलॉकिंग टाइल्स 10 करोड़ की लागत से लगेंगी। इससे सड़क किनारे पैदल चलने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन मार्गों के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए अलग से 10 करोड़ की लागत से टेंडर निकाला गया है। पालिका द्वारा 1.98 करोड़ से बुलंदशहर रोड पर तहसील चौराहे से सड़क के बाईं ओर फिरोज बिल्डिंग की तरफ साइड पटरी, 1.70 करोड़ से बुलंदशहर रोड पर पर ही तहसील चौराहे से सड़क के दाईं ओर रामपुर रोड की तरफ साइड पटरी, 1.02 करोड़ से मोदीनगर फ्लाईओवर के नीचे से गुरुद्वारे तक साइड पटरी, 1.28 करोड़ से मोदीनगर रोड पर अंबेडकर तिराहे से रेलवे अंडरपास तक आलोक कॉलोनी की तरफ साइड पटरी, 1.57 करोड़ से दिल्ली रोड पर कलक्ट्रेट के पीछे वाले रोड से अंबेडकर तिराहे की ओर बिकानेर वालों की ओर साइड पटरी, 1.96 करोड़ से दिल्ली रोड पर सबली गेट से सड़क के बाईं ओर बालाजी मंदिर की तरफ और करीब 29 लाख से मोदीनगर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया अभी चल रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























